India Post services: नोएडा में डाक विभाग की नई पहल, बैंकिंग से लेकर आधार तक एक ही छत के नीचे सेवाएं

India Post services: नोएडा में डाक विभाग की नई पहल, बैंकिंग से लेकर आधार तक एक ही छत के नीचे सेवाएं

नोएडा। डाक विभाग ने आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपने सिस्टम को आधुनिक बनाते हुए इसे मल्टी-सर्विस सेंटर के रूप में विकसित करना शुरू कर दिया है। इस नई पहल के तहत अब लोगों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, क्योंकि डाकघर में ही कई सरकारी और वित्तीय सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस बदलाव के बाद अब पोस्ट ऑफिस सिर्फ पत्र और पार्सल सेवाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यहां बैंकिंग, बीमा, पेंशन, आधार अपडेट और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से मिल सकेगा। डाक विभाग ने अपनी सेवाओं का दायरा बढ़ाते हुए डिजिटल सुविधाओं को भी शामिल किया है, जिससे आम जनता को तेज और सरल सेवा मिल सके।

डाक विभाग के मुख्य प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के जरिए अब ग्राहकों को आसान बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके तहत लोग अपने पोस्ट ऑफिस खाते से सीधे पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, बिलों का भुगतान कर सकते हैं और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। इससे विशेष रूप से ग्रामीण और छोटे शहरों के लोगों को बड़ी राहत मिली है, जहां बैंकिंग सुविधाएं सीमित होती हैं।

इसके अलावा डाक विभाग ने “वन स्टॉप सॉल्यूशन” की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पोस्ट ऑफिस में फ्री वाईफाई की सुविधा भी शुरू की है। अगर किसी ग्राहक के मोबाइल में नेटवर्क की समस्या आती है, तो वह डाकघर के वाईफाई का उपयोग कर सकता है। इसके लिए ग्राहक को डाकघर के कर्मचारियों से संपर्क करना होगा।

अधिकारियों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य डाकघर को डिजिटल और आधुनिक सेवाओं का केंद्र बनाना है, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें और समय की बचत हो।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img