उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव, गांव में मची भगदड़

Hapur News : थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के रझैटी गांव में गुरुवार की देर शाम एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और पथराव की स्थिति बन गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों को जान बचाकर इधर-उधर भागना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम एक ही परिवार के दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामूली विवाद कुछ ही देर में गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। इसी दौरान महिलाओं द्वारा पथराव शुरू कर दिए जाने से स्थिति और बिगड़ गई, जिससे वहां मौजूद ग्रामीणों में भगदड़ मच गई।

घटना के दौरान लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों और गलियों की ओर दौड़ पड़े। बाद में परिवार के कुछ बुजुर्गों ने मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। इसी बीच किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी। झगड़े में दोनों पक्षों के कई लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है।

इस संबंध में सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि अभी तक पुलिस को किसी भी पक्ष की ओर से लिखित सूचना प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी और मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players