Faridabad Crime: फरीदाबाद में चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस पर उठे सवाल

Faridabad Crime: फरीदाबाद में चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस पर उठे सवाल

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद में चोरों की बेखौफ गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला फरीदाबाद के थाना सारन क्षेत्र का है, जहां चोरों ने खुलेआम एक गाड़ी का शीशा तोड़कर उसमें रखा कीमती सामान जैसे लैपटॉप, पेन ड्राइव, और नकदी चुरा ली। चोरी की यह घटना इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में चोरों की तेजी और बेखौफ अंदाज साफ दिखाई दे रहा है।

इस घटना के बाद पुलिस ने अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है, लेकिन अब तक चोरों का सुराग नहीं मिल सका है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि फरीदाबाद में बढ़ती चोरी की घटनाएं पुलिस की विफलता को उजागर करती हैं। लोगों ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और चोरों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। थाना सारन क्षेत्र में इस घटना ने नागरिकों को सतर्क रहने और अपने वाहनों तथा कीमती सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img