Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Ghaziabad Police: गाजियाबाद पुलिस ने बरामद किए 1 करोड़ के 250 मोबाइल, मालिकों को लौटाई खुशियां

Ghaziabad Police: गाजियाबाद पुलिस ने बरामद किए 1 करोड़ के 250 मोबाइल, मालिकों को लौटाई खुशियां

रिपोर्ट: शाहरुख खान

गाजियाबाद पुलिस ने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाकर करीब 1 करोड़ रुपये कीमत के 250 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये सभी मोबाइल अलग-अलग स्थानों से चोरी, गुमशुदगी और खोने की शिकायतों के बाद जुटाए गए थे।

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने जानकारी दी कि बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल संपत्ति की बरामदगी नहीं है, बल्कि उन लोगों की खुशियां लौटाना भी है जो अपने फोन खोने से परेशान थे।

पुलिस ने बताया कि इस सफलता के पीछे तकनीकी सहायता और साइबर सेल की अहम भूमिका रही। लोकेशन ट्रैकिंग और अन्य तकनीकी साधनों के सहारे इन मोबाइलों का पता लगाया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मालिकों ने अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर पुलिस की सराहना की और आभार जताया। गाजियाबाद पुलिस ने कहा कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और लोगों की संपत्ति सुरक्षित लौटाने के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें