उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : बांग्लादेश में हिंदू की निर्मम हत्या पर ब्रज के संतों में भारी आक्रोश, जनसंख्या कानून की उठी मांग

Mathura News : मथुरा में संत समाज ने बांग्लादेश में हिंदू व्यक्ति की जघन्य हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की है। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने इसे मानवता पर कलंक बताया और कहा कि कट्टरपंथी विचारधारा के लोग हिंदुओं को ‘काफिर’ मानकर उनका दमन कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ये लोग न केवल बांग्लादेश में अत्याचार कर रहे हैं, बल्कि हिंदुस्तान में भी इस्लाम का शासन लाने का बड़ा षड्यंत्र रच रहे हैं।

संतों ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता पर जोर दिया। दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि जब तक भारत में यह कानून लागू नहीं होगा, देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा बना रहेगा। उन्होंने आशंका जताई कि यदि एक वर्ग विशेष की जनसंख्या इसी गति से बढ़ती रही, तो अगले 20 वर्षों में बांग्लादेश जैसे हालात भारत में भी पैदा हो सकते हैं।

आचार्य अंकित कृष्ण शास्त्री, रामदास महाराज और मधुकर दास जी ने भी इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। संतों ने सामूहिक रूप से कहा कि वैश्विक स्तर पर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए और भारत सरकार से अपील की है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को उठाकर बांग्लादेशी सरकार पर दबाव बनाया जाए।

Related Articles

Back to top button