Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Double Murder:दिल्ली के गीता कॉलोनी में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या, किराएदारों पर हत्या का आरोप

Delhi Double Murder
Delhi Double Murder:दिल्ली के गीता कॉलोनी में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या, किराएदारों पर आरोप

Delhi Double Murder:दिल्ली के गीता कॉलोनी में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या, किराएदारों पर हत्या का आरोप

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के गीता नगर कॉलोनी में एक किराएदार ने 2 सगे भाईयों को मौत के घाट उतार दिया है। किराएदार ने गोलियों से दोनों भाईयों को छल्ली कर दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। एक भाई की घर के बाहर मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे भाई को अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला गीता नगर कॉलोनी के रानी गार्डन का है। मृतक की बहन ने घटना का ब्यौरा देते हुए बताया कि आरोपी किराएदार ने बड़े भाई को मारकर घर में कुंडी लगा दी थी, इसके बाद उसने छोटे भाई को भी मार डाला। मृतक की बहन का नाम गुलशन है, बच्चों ने उन्हें बताया कि उसके छोटे भाई दिलशाद को चोट लगी है, गुलशन ने बाहर जाकर देखा तो, उसके गले में गोली लगी थी। उन्होंने फौरन उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वह लगातार अपने बड़े भाई इरशाद को फोन कर रही थी, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था।

अस्पताल में कुछ समय बाद ही इलाज के दौरान छोटे भाई की मौत हो गई। गीता अपने बड़े भाई को ढूंढते घर पहुंची तो देखा कि कुंडी लगा है। जब कुंडी खोली तो वहां बड़े भाई की लाश पड़ी थी और पूरा कमरा खून से सना था। पुलिस ने फौरन उसकी बॉडी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि यह विवाद प्रॉपर्टी को लेकर हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुट गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *