Uttar Pradesh : हापुड़ में HPDA का बुलडोजर चला, 36,500 वर्ग मीटर में काटी जा रही 4 अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

Hapur : हापुड़-पिलखुआ विकास प्राधिकरण एचपीडीए ने मोदीनगर रोड पर बिना नक्शा पास कराए काटी जा रही चार अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। करीब 36,500 वर्ग मीटर जमीन पर हो रही प्लॉटिंग को ध्वस्त कर बाउंड्री और रास्ते भी तोड़ दिए गए।

जिले में अवैध कॉलोनियों का जाल फैल चुका है। प्राधिकरण अब तक सिर्फ दो आवासीय कॉलोनी ही बसा पाया है, जबकि भू-माफिया ने पूरा शहर बसा दिया। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बनी कॉलोनियों में जल निकासी और सीवर की सुविधा नहीं है। इससे प्लॉट खरीदने वाले परेशान होते हैं।

प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अमित कादियान ने बताया कि गोयना में कुलदीप और गजेंद्र द्वारा 2,500 वर्ग मीटर, ब्रह्मादेवी स्कूल के पीछे श्यामनगर रास्ते पर राकेश त्यागी और गजेंद्र त्यागी द्वारा 8,000 वर्ग मीटर, गोयना अब्दुल्लापुर बसंत में पदम सिंह और रूप सिंह द्वारा 16,000 वर्ग मीटर और गोयना से पहले मोदीनगर रोड पर अशोक अग्रवाल द्वारा 10,000 वर्ग मीटर में अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। सभी को ध्वस्त कर दिया गया।

हापुड़ शहर के पास जसरूपनगर, दस्तोई, बदनौली, स्वर्ग आश्रम रोड से धनौरा बाईपास तक, बाबूगढ़ छावनी और बुलंदशहर रोड पर भी कई अवैध कॉलोनियों की सूचना है। वहां भी जल्द कार्रवाई की तैयारी है।

एचपीडीए उपाध्यक्ष मुकेश चंद्रा ने कहा कि जिले में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए कॉलोनी न काटें। अवैध प्लॉटिंग मिली तो उसे ध्वस्त किया जाएगा।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img