राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : मथुरा पुलिस से मुठभेड़ में 4 बदमाश घायल, ‘हर घर जल’ योजना के पाइप चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Mathura News (सौरभ) : मथुरा में ‘हर घर जल’ योजना के तहत बिछाई जा रही पाइपलाइन की चोरी करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच रविवार की शाम को मथुरा-सौंख रोड पर मगोर्रा थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में चार बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके तीन साथियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है

चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों की पहचान गोवर्धन थाना क्षेत्र के दौसेरस गांव निवासी कुर्सेद, सोराव और आरिफ के अलावा राजस्थान के खैरथल निवासी तौफीक के रूप में हुई है।

गिरोह का सरगना और उसके साथी गिरफ्तार

समर्पण करने वालों में दौसेरस का भिक्की, अलवर का मनीष और दिल्ली का यादवेंद्र शामिल है। ये बदमाश गांव-देहात क्षेत्रों में स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए APCO कंपनी द्वारा बिछाई गई भूमिगत पाइपलाइन को चोरी कर सस्ते दामों पर बेच देते थे और रकम आपस में बांट लेते थे।

बरामदगी

पुलिस ने बदमाशों के पास से नगला देविया से चोरी किए गए पाइप बेचकर हासिल किए गए ₹3 लाख नकद, 4 तमंचा, 12 कारतूस, एक चोरी की बाइक, और वारदात में इस्तेमाल किया गया एक ई-रिक्शा बरामद किया है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार बदमाशों को इलाज के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players