Saturday, 31 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ के पूठ गांव में मेड़ जोतने को लेकर हंगामा, ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश करने वाला गिरफ्तारLucknow : योगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सव, किसानों-व्यापारियों का होगा सम्मानLucknow : टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएंHaryana Sports Awards:  पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्थाLucknow : बारिश से प्रभावित लोगों की मदद कर दिलाएं राहत- मुख्यमंत्रीMathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दान में पारदर्शिता, सोने-चांदी की जांच के लिए लगी अत्याधुनिक मशीन

मनोज सिंह चौहान सपा के प्रदेश सचिव बने

सेक्टर 135 स्थित नंगली बजीदपुर के रहने वाले मनोज सिंह चौहान पिछले 22 वर्षों से सक्रियता और समर्पण के साथ पार्टी की सेवा कर रहे हैं
सेक्टर 135 स्थित नंगली बजीदपुर के रहने वाले मनोज सिंह चौहान पिछले 22 वर्षों से सक्रियता और समर्पण के साथ पार्टी की सेवा कर रहे हैं

अमर सैनी

नोएडा। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर क्षत्रिय समाज में अपना प्रभाव रखने वाले मनोज सिंह चौहान को प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सचिव पद पर मनोनीत किया है।

सेक्टर 135 स्थित नंगली बजीदपुर के रहने वाले मनोज सिंह चौहान पिछले 22 वर्षों से सक्रियता और समर्पण के साथ पार्टी की सेवा कर रहे हैं। मनोज सिंह चौहान पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। वह युवजन सभा के प्रदेश सचिव, नोएडा महानगर के महासचिव सहित विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं इसके अलावा किसानों की समस्याओं को लेकर किसान आंदोलनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़े होने के कारण पार्टी को इसका फायदा मिलेगा। इस अवसर पर नव नियुक्त प्रदेश सचिव मनोज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव , प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एवं नोएडा महानगर संगठन का आभार । पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *