Politicsउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगभारतराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जवाहर लाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

मंगलवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि...

Hapur News : मंगलवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू की प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला कॉर्डिनेटर पौरुष शर्मा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

सोने की चिड़िया बनाने का सपना देखा

इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि नेहरू जी ने आधुनिक भारत की नींव रखी। उनके कार्यकाल में रेल, भेल, सड़क, बांध, इसरो और विमान निर्माण जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू हुईं। शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने कहा कि नेहरू जी ने भारत को सोने की चिड़िया बनाने का सपना देखा था। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसी पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के विचारों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। उनके नेतृत्व में ही देश में बिजली उत्पादन और बुनियादी ढांचे के विकास की शुरुआत हुई थी।

ये रहे मौजूद

श्रद्धांजलि देने वालो में पूर्व धौलाना प्रत्याशी अरविंद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चन्द शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, वरिष्ठ कांग्रेसी रामप्रसाद जाटव, सभासद सुशील शास्त्री, डॉक्टर वीसी शर्मा, आईसी शर्मा, डॉक्टर आशाराम शर्मा, सीमा शर्मा, विक्की शर्मा, पूर्व सभासद ऐजाज अहमद, इकबाल प्रधान, अमरनाथ शर्मा प्रधान, गौरव गर्ग, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आकाश त्यागी, विधि विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट रघुवीर सिंह आदि रहे मौजूद।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button