उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: बीजेपी विधायक ने कमिश्नर के खिलाफ खोला मोर्चा

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद।लोनी विधायक का अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पहले वाले वीडियो में वो आलू-टमाटर बेचते हुए दिखाई दिए थे। इस बार विधायक नंदकिशोर गुर्जर बाजार में दुकान पर बैठकर बर्तन बेचते नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

दरअसल लोनी विधायक पहले भी साप्ताहिक बाजार को लेकर पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने पहले जमीन पर बैठकर आलू-टमाटर बेचे थे। उस वीडियो में वो पुलिस अधिकारी को फटकार लगाते हुए दिखाई पड़ रहे थे। इस बार उन्होंने बाजार में बर्तन बेचकर पुलिस का विरोध किया और बाजार लगाने वालों का समर्थन किया। विधायक ने बताया कि चीफ सेक्रेटरी साहब ने कहा है कि पुलिस कमिश्नर को लोगों को हाट-बाजार से हटाने का कोई अधिकार नहीं है। ये नगर निगम और जिस विभाग की जमीन है, वो बैठकर तय करें। ये लोग तय करेंगे कि कहां बाजार लगना है। जब तक ये इसकी व्यवस्था नहीं होती है, तब तक कुछ नहीं होगा। बीजेपी विधायक नंद किशोर ने पुलिस आयुक्त के खिलाफ जमकर मोर्चा खोला। विधायक ने कमिश्नर पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने सपा के ऐजेंट के तौर पर काम किया है। उन्होंने सबको आश्वासन देते हुए कहा कि हमें जो करना पड़ेगा, हम करेंगे। मगर किसी गरीब को भूखा नहीं मरने देंगे। विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि ऑनलाइन सब्जी बेचने वालों से इन बड़े अधिकारियों ने मोटी रिश्वत ले ली है। इसलिए ये लोग दुकान नहीं लगने दे रहे हैं। गरीब आदमी जिसने पीएम मोदी द्वारा दिए जा रहे लोन ले लिए हैं, ये कैसे उतारेंगे लोन। विधायक ने तेवर कड़े करते हुए सवालिया निशान में कहा कि क्या इसके लिए ये अपने घर बेचेंगे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img