Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

हेलीपोर्ट प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के प्रयास शुरू

सेक्टर-151ए में बनने वाले हेलीपोर्ट प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने एक बार फिर प्रयास शुरू कर दिए हैं।
सेक्टर-151ए में बनने वाले हेलीपोर्ट प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने एक बार फिर प्रयास शुरू कर दिए हैं।

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-151ए में बनने वाले हेलीपोर्ट प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने एक बार फिर प्रयास शुरू कर दिए हैं। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के चेयरमैन जेवर में एयरपोर्ट बना रही कंपनी से सुझाव लेंगे। प्राधिकरण नोएडा से चार धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सुविधा शुरू करने का प्रयास कर रहा है।

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने एयरपोर्ट बना रही कंपनी से मदद लेने के लिए यमुना प्राधिकरण के चेयरमैन अनिल सागर के साथ बैठक की। चेयरमैन ने आश्वासन दिया कि नोएडा में बेहतर हेलीपोर्ट बनाने के लिए वह कंपनी से सुझाव और अन्य मदद लेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले नोएडा प्राधिकरण ने खुद कंपनी को पत्र भेजकर सुझाव मांगे थे, लेकिन उसने पत्र का जवाब नहीं दिया। अधिकारियों का कहना है कि कंपनी से सुझाव मिलने के बाद नया ग्लोबल टेंडर जारी किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का ड्राफ्ट नोएडा प्राधिकरण ने साल 2020 में तैयार किया था। साल 2021 में इसे आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हुई। उसके बाद दो बार ग्लोबल टेंडर भी जारी किए गए, लेकिन किसी एजेंसी का चयन नहीं हो सका। हेलीपोर्ट प्रोजेक्ट के दोनों टेंडर से पहले नोएडा अथॉरिटी ने प्री-बिड मीटिंग भी की है। पीपीपी मॉडल पर तैयार होने वाले इस प्रोजेक्ट की डीपीआर को शासन ने मंजूरी दे दी है।

अनुमानित लागत 43.12 करोड़ रुपये
डीपीआर के मुताबिक प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 43.12 करोड़ रुपये है। जो भी एजेंसी इस हेलीपोर्ट का निर्माण करेगी, नोएडा अथॉरिटी उसे 30 साल तक संचालन के लिए यह हेलीपोर्ट सौंप देगी। हेलीपोर्ट में 6 हेलीकॉप्टर खड़े किए जा सकेंगे। इसके साथ ही हेलीकॉप्टर की मरम्मत भी की जा सकेगी। इस हेलीपोर्ट पर एयर एंबुलेंस और निजी हेलीकॉप्टर उतारे जा सकेंगे।

यात्रियों की क्षमता
हेलीपोर्ट में 5 बेल 412 के लिए पार्किंग एप्रन की सुविधा होगी। वीवीआईपी या इमरजेंसी में 26 सीटर एमआई 172 को भी इस हेलीपोर्ट पर उतारा जा सकेगा। यहां 500 वर्ग मीटर में टर्मिनल बिल्डिंग बनेगी, इसमें 20 आने वाले और 20 जाने वाले यात्रियों की क्षमता होगी। इस हेलीपोर्ट परियोजना की उम्मीद जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लगाई जा रही थी जो भविष्य में शुरू होने जा रहा है।

नोटिस इनवाइटिंग टेंडर (एनआईटी) में बदलाव
इसके साथ ही आईजीआई एयरपोर्ट और 500 किलोमीटर के दायरे में आने वाले पर्यटक स्थलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा को भी डीपीआर में शामिल किया गया है। नोएडा अथॉरिटी के सीईओ लोकेश एम ने बताया कि सुझाव के आधार पर हेलीपोर्ट योजना के नोटिस इनवाइटिंग टेंडर (एनआईटी) में बदलाव किया जाएगा। इसके बाद ग्लोबल टेंडर जारी किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *