Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में हत्या का मामला कुछ ही घंटों में सुलझा, दो नाबालिग गिरफ्तार

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में हत्या का मामला कुछ ही घंटों में सुलझा, दो नाबालिग गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में पुलिस ने कुछ ही घंटों में हत्या के मामले को सुलझा लिया। पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने मां के साथ दुर्व्यवहार करने पर एक युवक की हत्या कर दी। एडिशनल डीसीपी विनीत कुमार के मुताबिक, थाना गाजीपुर में पीसीआर कॉल आई थी, जिसमें न्यू कोंडली समृद्धि पार्क के पास एक आदमी का शव मिलने की जानकारी दी गई थी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और जांच की। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए, और उसकी पहचान राहुल सिंह बिष्ट के रूप में हुई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। आरोपियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला के बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ कर रही है। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि रविवार को राहुल नशे में महिला के घर पहुंचा और उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगा। महिला के बेटे ने राहुल को वहां से जाने के लिए कहा, लेकिन राहुल नहीं माना।

इसके बाद, नाबालिग राहुल को अपनी बाइक पर तालाब के किनारे ले गया, जहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई। नाबालिग ने ईंट से राहुल पर हमला किया, जिससे वह बेसुध हो गया और बाद में उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद, आरोपियों ने राहुल को तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें