Noida Crime: नोएडा में पुलिस और मोबाइल चोरों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल हालत में गिरफ्तार, दूसरा फरार

Noida Crime: नोएडा में पुलिस और मोबाइल चोरों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल हालत में गिरफ्तार, दूसरा फरार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र में बीती देर रात पुलिस और मोबाइल चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार कॉम्बिंग कर रही है। गिरफ्तार बदमाश के पास से चार चोरी के मोबाइल फोन, एक तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

घटना उस समय हुई जब थाना फेज-2 की पुलिस टीम ककराला पुस्ता तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक वहां से गुजरे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने बाइक घुमाकर सोरखा की ओर भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने पीछा किया और बदमाशों को घेरने में कामयाब रही। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे तुरंत गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान प्रिन्स कुमार पुत्र संतन कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के नवादा जिले का रहने वाला है और वर्तमान में नोएडा के सलारपुर गांव में रह रहा था। डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने जानकारी दी कि प्रिन्स एक शातिर मोबाइल चोर है और उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटनास्थल से उसके पास से चार मोबाइल फोन, तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। अंधेरे का लाभ उठाकर भागे साथी को पकड़ने के लिए इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरी गैंग का पर्दाफाश होगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img