राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में सर्राफा कर्मचारी की दिनदहाड़े हत्या, स्कूटी सवार दो लोगों ने घर से बुलाकर की वारदात

Hapur News : हापुड़ जिले में मंगलवार सुबह एक सर्राफा व्यापारी के कर्मचारी कमल वर्मा को स्कूटी सवार दो लोग घर से बुलाकर ले गए और थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एलएन रोड पर बेरहमी से मारपीट की गई। राहगीर गढ़ रोड स्थित अस्पताल के बाहर घायल अवस्था में उन्हें छोड़कर चले गए। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मृतक के पुत्र की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और गवाहों से बदमाशों की तलाश जारी है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु के कारणों की जानकारी हो सकेगी।

दुकान मालिक और परिजनों में शोक की लहर

सर्राफा व्यापारी के कर्मचारी की हत्या से दुकान मालिक और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने बताया कि जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players