Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Protest Case: अधिकारियों से बदसलूकी पर 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Noida Protest Case: अधिकारियों से बदसलूकी पर 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नोएडा में प्राधिकरण अधिकारियों के साथ बदसलूकी और सड़क पर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। सेक्टर-24 थाने में 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें 10 नामजद और 15 अज्ञात आरोपी शामिल हैं। यह कार्रवाई 16 मार्च को हुए प्रदर्शन के बाद की गई है, जब संविदा सफाई कर्मियों और उनके नेताओं ने नोएडा स्टेडियम के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-21 स्थित नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर पांच पर प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मियों के एक समूह ने पहले हंगामा किया और फिर मुख्य सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे यातायात बाधित हुआ और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ नेताओं ने अन्य सफाई कर्मचारियों को डराकर काम बंद करवाया, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। कई इलाकों में कूड़ा जमा होने लगा, जिससे लोगों को गंदगी और दुर्गंध जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

इतना ही नहीं, प्रदर्शन के दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ गाली-गलौज की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए उकसाने के आरोप भी लगाए गए हैं।

इस मामले में पुलिसकर्मी योगेंद्र कुमार हरिश की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में राधे पारचा, बबलू पारचा, रवि पारचा, राहुल, साधु मकवाना, सतवीर मकवाना, राहुल कुमार, सुनील टांक, रवि और नितिन कुमार शामिल हैं।

एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान में भी जुटी है।

प्रशासन ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और सरकारी काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि शहर में व्यवस्था और साफ-सफाई बनाए रखी जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें