उत्तर प्रदेश, नोएडा: क्रिश बायोमेडिकल्स ने मेडिकल डिवाइस पार्क, YEIDA में अपना विनिर्माण संयंत्र खोला, बायोमेडिकल क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। प्रतिष्ठित लैबोरेटरी और ब्लड बैंक उपकरण निर्माता, क्रिश बायोमेडिकल्स, ने सोमवार को मेडिकल डिवाइस पार्क, यमुनाएक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल एंड इकोनॉमिक डिवेलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) में अपने अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन के साथ ही क्रिश बायोमेडिकल्स ने बायोमेडिकल क्षेत्र में पहला कदम रखा है और यमुनापार के मेडिकल डिवाइस पार्क में विनिर्माण इकाई स्थापित करने वाला पहला उद्योग बन गया है। यह पार्क भारतीय स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी क्षेत्र के विकास के लिए एक अहम कदम साबित होगा।

2007 में स्थापित क्रिश बायोमेडिकल्स ने हमेशा नवीनतम बायोमेडिकल समाधान प्रस्तुत किए हैं। कंपनी की प्रमुख पेशकशों में एआई-सक्षम डेटा मॉनिटरिंग, आरएफआईडी-आधारित सुरक्षा प्रणाली, और सटीक इंजीनियर्ड लैबोरेटरी तथा ब्लड बैंक उपकरण शामिल हैं। होरीबा, थर्मोफिशर, डायसिस, स्नाइब और हेल्मर जैसी वैश्विक कंपनियों के साथ साझेदारी करते हुए, क्रिश बायोमेडिकल्स ने भारतीय स्वास्थ्य संस्थानों और लैबोरेटरीज़ के लिए विश्वास और नवाचार की मिसाल पेश की है। नया संयंत्र कंपनी के घरेलू विनिर्माण क्षमता को बढ़ाने, आयात निर्भरता कम करने और भारत को वैश्विक बायोमेडिकल उद्योग में एक मजबूत स्थिति देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। यह संयंत्र अत्याधुनिक उत्पादन प्रणालियों से सुसज्जित है, जो हेल्थकेयर प्रदाताओं की बदलती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विश्वस्तरीय उपकरण बनाने पर केंद्रित होगा।

इस अवसर पर, एम. शरद जैन, कंपनी के प्रबंध निदेशक ने कहा:
“YEIDA के मेडिकल डिवाइस पार्क में हमारा विनिर्माण संयंत्र केवल एक विस्तार नहीं है, बल्कि भारत को स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भर बनाने की हमारी प्रतिबद्धता है। हम इस क्षेत्र में पहले कदम रखने पर गर्व महसूस कर रहे हैं और इस पहल के जरिए हम एक ऐसा इकोसिस्टम बनाने में योगदान देना चाहते हैं, जहां नवाचार, सुलभता और गुणवत्ता का सम्मिलन हो।” उद्घाटन समारोह में राकेश कुमार सिंह (आईएएस), मुख्य कार्यकारी अधिकारी, यमुनाएक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डिवेलपमेंट अथॉरिटी और शैलेन्द्र कुमार भाटिया (आईएएस), ओएसडी YEIDA, प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ राजेन्द्र भाटी (जीएम प्रोजेक्ट), नंदकिशोर सुंद्रियाल (एसओ) और YEIDA के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। यह उद्घाटन समारोह क्रिश बायोमेडिकल्स के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, और इसे भारतीय बायोमेडिकल उद्योग के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विजय वर्मा ने पायल कपाड़िया की कान्स जीत पर गजेंद्र चौहान की टिप्पणी का मज़ाक उड़ाया: ‘करवा ली बेज़ाती?’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img