नई दिल्ली: खेलों को बढ़ावा देने के लिए एचएएल बनाएगा हाई परफॉर्मेंस सेंटर

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर : देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय महारत्न सीपीएसई हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने राष्ट्रीय खेल विकास निधि और भारतीय खेल प्राधिकरण ( एसएआई) के साथ एक करार किया है। इस अवसर पर एचएएल के सीएमडी डॉ. डी. के. सुनील, एसएआई के क्षेत्रीय निदेशक विष्णु सुधाकरन और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के अवर सचिव कामखान सिंह मौजूद रहे।

करार के तहत एचएएल अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत बेंगलुरु स्थित एसएआई के नेताजी सुभाष दक्षिणी केंद्र में एक अत्याधुनिक हाई परफॉर्मेंस सेंटर स्थापित करेगा। इस केंद्र में एंथ्रोपोमेट्री, बायोमैकेनिक्स, व्यायाम जैव रसायन, पोषण, खेल और व्यायाम, फिजियोलॉजी, मनोविज्ञान, शक्ति और कंडीशनिंग, खेल चिकित्सा, फिजियोथेरेपी आदि से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे भारत की खेल प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही बेंगलुरु में फुटबॉल अकादमी की स्थापना की जाएगी जिसका उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को खोजने, पहचानने और प्रशिक्षित करने के लिए फीफा मानक फुटबॉल मैदानों को विकसित करना है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img