उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 कुंतल रंगीन कचरी सीज

Hapur News : हापुड़ में होली पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में छापा मारकर भारी मात्रा में रंगीन कचरी बरामद की।

यह कार्रवाई गढ़मुक्तेश्वर के मेरठ रोड स्थित नाजिम कॉलोनी में एक मकान पर की गई। छापेमारी के दौरान टीम को भारी मात्रा में रंगीन कचरी मिली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इस कचरी में अत्यधिक मात्रा में रंग का इस्तेमाल किया गया था।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि राशिद नामक व्यक्ति के मकान से लगभग 13 कुंतल रंगीन कचरी बरामद हुई है। बरामद कचरी के दो सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। यह कचरी विभिन्न स्थानों पर आपूर्ति के लिए तैयार की जा रही थी। विभाग ने पूरे माल को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

होली के त्योहार को देखते हुए विभाग की इस कार्रवाई को मिलावटखोरों के लिए एक सख्त संदेश माना जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और मिलावटखोरी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button