Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में सड़क हादसे के बाद लापरवाही उजागर, युवक का लावारिस अंतिम संस्कार होने पर परिजनों का हाईवे जाम

Hapur News : हापुड़ में एक सड़क हादसे के बाद प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां घायल युवक प्रशांत की मौत के बाद उसे लावारिस मानकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने दिल्ली-लखनऊ हाईवे को जाम कर जमकर हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार, माधापुर गांव निवासी प्रशांत एक अप्रैल को सिखेड़ा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। सिंभावली थाना पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया था। उधर, प्रशांत के घर न लौटने पर परिजनों ने दो और चार अप्रैल को पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने छह अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कर परिजनों को खुद तलाश करने की बात कह दी।

शुक्रवार को परिजनों को सूचना मिली कि प्रशांत की बाइक सिखेड़ा के एक फार्महाउस के पास टूटी हालत में खड़ी है। जब उन्होंने मामले की जांच की तो पता चला कि प्रशांत की इलाज के दौरान मौत हो चुकी थी और पुलिस ने चार अप्रैल को ही उसे लावारिस मानते हुए मेरठ में अंतिम संस्कार कर दिया था।

यह जानकारी मिलते ही परिजन भड़क उठे और थाने में हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली-लखनऊ पुराने हाईवे को जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही सीओ गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह और तहसीलदार राहुल चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया।

परिजनों ने मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसपी केजी सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से दो दारोगाओं विकेश और गोविंद को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे प्रकरण की गहन जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें