उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम का विस्तार, अक्षय कान्त श्रोत्रिया बने राष्ट्रीय सचिव

Modinagar News : भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम ने आज रविवार को स्टार इंडिया शूटिंग अकादमी मनौटा मोदीनगर में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चौधरी व राष्ट्रीय महासचिव अजय प्रमुख ने नियुक्ति पत्र देते हुए संगठन का विस्तार किया गया।

अक्षय कान्त श्रोत्रिया को राष्ट्रीय सचिव, अंकुर नेहरा को शहर मोदीनगर का अध्यक्ष, मनोज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, दिनेश चौधरी को तहसील मोदीनगर अध्यक्ष और सोनपाल नेहरा को ब्लॉक अध्यक्ष भोजपुर ब्लॉक नियुक्त किया गया।

अक्षय कान्त श्रोत्रिया एक ऐसा नाम है जो समाज सेवा में जुटा हुआ है। छोटी सी उम्र में ही उन्होंने लोगों की सेवा करने का बीड़ा उठाया है। अक्षय कान्त श्रोत्रिया ने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ समाज सेवा में भी रुचि दिखाई है।

अक्षय कान्त श्रोत्रिया ने भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम के राष्ट्रीय सचिव के रूप में नियुक्ति पाई है। वह समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की सेवा करने में जुटे हुए हैं। अक्षय कान्त श्रोत्रिया का कहना है कि समाज सेवा करना उनका पहला उद्देश्य है और वह इसे पूरा करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं हर एक युवा को सर छोटू राम के साथ जोड़ूंगा और किसानों की बात को दिल्ली तक लेकर जाऊंगा।

सभा की अध्यक्षता ओमवीर सिंह ने की और संचालन विराट सांगवान ने किया। इस अवसर पर चेतन सिंह, रीतिपाल चौधरी, सुशील दहिया, गुरपाल सरदार, देव त्यागी, अनुभव चौधरी आदि उपस्थित थे।

इस विस्तार के साथ ही भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से संगठन को नए दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players