Tuesday, 3 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफलGonda : 2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास, लोग हैं भयमुक्त- कीर्तिवर्धन सिंहHapur News : गुलावठी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो चालक की जान गईDrug Bust Ghaziabad: ऑपरेशन प्रहार के तहत एक करोड़ की स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कथित महिला सरगना भी शामिलGreater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापसNew Noida Master Plan: 80 गांवों में जमीन की मैपिंग शुरू, 361 किसानों की सहमतिParthala Mobile Snatching: बाइक टैक्सी से जा रही महिला अधिवक्ता का मोबाइल छीना, जांच शुरूNoida Industrial Lease Dispute: लीज पर दी औद्योगिक संपत्ति को नुकसान और 91 लाख किराया बकाया होने का आरोप

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में जमीन विवाद ने ली हिंसक मोड़, चाकू और सरिया से हमला, वीडियो वायरल

Hapur News : धौलाना थाना क्षेत्र के मोहल्ला मदरसे के सामने शुक्रवार शाम को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वकील पुत्र गुलशेरी निवासी धौलाना ने आरोप लगाया है कि उनके घर से सटे मकान में रहने वाले उनके भाई के परिवार ने हमला किया। आरोप है कि शकील, उनके पुत्र आरिफ, आसिफ, पुत्री और पत्नी ने पुरानी रंजिश के चलते वकील के मकान की दीवार और लेंटर तोड़ना शुरू कर दिया।

महिला और बेटी के साथ मारपीट

जब वकील ने विरोध किया और पुलिस बुलाने की बात कही, तो आरोपी चाकू, सरिया और डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। आरिफ और आसिफ ने वकील की पत्नी से गाली-गलौच की। उन्होंने महिला और उसकी बेटी को घर से घसीटकर बाहर सड़क तक ले गए। वकील पर भी ईंटों, सरिया और डंडे से हमला किया गया।

वीडियो हुई वायरल

पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने छत से घटना का वीडियो बनाया। इसमें सभी आरोपी हथियारों से हमला करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वकील की पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस में शिकायत दर्ज

पीड़ित पक्ष ने वीडियो फुटेज के साथ रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है कि गंभीर हालत के कारण वह उसी रात शिकायत दर्ज नहीं कर सका। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर और वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें