उत्तर प्रदेश : अखंड भारत पर भैय्या जी जोशी का बयान, विश्व भारत को स्वीकार करने की दिशा में बढ़ रहा

Mathura News (सौरभ) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व सर कार्यवाहक भैय्या जी जोशी ने बरसाना में पद्म श्री संत रमेश बाबा से मुलाकात के दौरान ‘अखंड भारत’ के संकल्प पर महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब ऐसा लगता है कि विश्व भारत को स्वीकार करने की दिशा में आ गया है, लेकिन इस संकल्प को पूरा होने में अभी समय लगेगा।
अखंड भारत बनने की समय सीमा पर बोले भैय्या जी जोशी
भैय्या जी जोशी ने कहा, “आप की वाणी में तेज है हम करेंगे… अब लगता है विश्व भारत को स्वीकार करने की दिशा में आ गया है, लेकिन समय लगेगा।” इस पर संत रमेश बाबा ने कहा कि यह तो “जब हमारा शरीर चला जाएगा तब बनेगा।”
यमुना शुद्धिकरण पर भी हुई चर्चा
मुलाकात के दौरान, भैय्या जी जोशी ने संत रमेश बाबा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही, दोनों के बीच यमुना शुद्धिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी चर्चा हुई। भैय्या जी जोशी ने संत रमेश बाबा द्वारा चलाए गए यमुना शुद्धिकरण आंदोलन को भी याद किया।
RSS के वरिष्ठ सदस्य रहे मौजूद
इस अवसर पर भैय्या जी जोशी के साथ RSS के अन्य वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद थे, जिनमें अजीत महापात्रा जी, नवल जी, डाक्टर हरीश जी, हरिशंकर जी, धर्मेंद्र जी, पारस जी, अविनाश जी, अजय जी और मुरारी लाल जी शामिल थे।





