Yamuna Expressway Accident: पंक्चर हाईवा में टक्कर, क्लीनर की इलाज के दौरान मौत

Yamuna Expressway Accident: पंक्चर हाईवा में टक्कर, क्लीनर की इलाज के दौरान मौत

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाईवा के क्लीनर की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब पंक्चर हुए वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर क्लीनर टायर बदल रहा था। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से करीब 18 किलोमीटर दूर एटीएस के सामने हुई। हादसे के समय हाईवा का क्लीनर जकरू पंक्चर टायर ठीक कर रहा था, तभी जेवर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जकरू गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल क्लीनर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक जकरू हरियाणा के रोजका मेव थाना क्षेत्र के उदाका गांव का रहने वाला था। वाहन मालिक अख्तर के अनुसार, हाईवा पर शाहरुख चालक और जकरू क्लीनर के रूप में कार्यरत थे। दोनों नागल से लकड़ी की गिट्टी लेकर दनकौर की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में टायर पंक्चर होने के कारण गाड़ी रोकनी पड़ी और यह हादसा हो गया।

पुलिस ने वाहन मालिक की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जांच जारी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img