Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी के हाथों सम्मान पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे, ललितपुर में वितरित हुए चेक, चाबी और स्वीकृति पत्र

Lalitpur/Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मान पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। सीएम योगी ने ललितपुर में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, चाबी, स्वीकृति पत्र और आयुष्मान कार्ड आदि प्रदान किए।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत संदीप को 4.50 लाख रुपये का चेक व ट्रैक्टर की चाबी और सत्येंद्र को 4.95 लाख रुपये का चेक व ट्रैक्टर की चाबी मिली। यूपी बोर्ड में हाईस्कूल में जनपद में प्रथम स्थान पाने वाली मोहिनी पटेल को प्रमाण पत्र और 5000 रुपये का चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत आशी यागिक को 7000 रुपये का स्वीकृति पत्र मिला। आंगनबाड़ी कार्यकत्री नंदिनी को स्मार्ट फोन दिया गया।

मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत कुसुम और अंगूरी देवी को चाबी प्रदान की गई। पर ड्राप मोर क्रॉप योजना के तहत फूल सिंह को 1.59 लाख रुपये से अधिक और जाहर सिंह को 1.17 लाख रुपये से अधिक का स्वीकृति पत्र मिला। आलोक जैन को एफपीओ के लिए 10 लाख रुपये का स्वीकृति पत्र दिया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों को आरएफ व सीआईएफ के तहत रीना और गीता को 4.24 करोड़ रुपये से अधिक का चेक प्रदान किया गया। विद्युत सखी यमुना और बीसी सखी भानु कुंवर को प्रमाण पत्र दिए गए।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img