उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में पूर्व विधायक के भतीजे की हत्या में 3 आरोपी गिरफ्तार

Bulandshar News : बुलंदशहर में पूर्व विधायक स्वर्गीय हाजी अलीम के भतीजे सूफियान की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मृतक की लमाई पिस्टल भी बरामद हुई है। घटना रविवार रात कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा के पास हुई थी।
एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि आरोपियों की पहचान सत्येंद्र उर्फ पिंटू चौधरी, बबलू उर्फ विजय और भूरा उर्फ रविंद्र के रूप में हुई है। जमीन विवाद में हत्या हुई थी।
पुलिस के अनुसार, सूफियान और उसका भाई अकरम अपने दोस्त के साथ गांव नीमखेड़ा के सामने स्थित एक बाग की पैमाइश कराने गए थे, तभी विवाद बढ़ गया। आरोपियों ने सूफियान और अकरम पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे सूफियान की मौत हो गई।
अकरम की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।





