Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

 Delhi Murder: दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में चाकूबाजी, 25 वर्षीय युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

Delhi murder case, New Usmanpur stabbing

Delhi Murder: दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में चाकूबाजी, 25 वर्षीय युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर-पूर्वी जिले में आपराधिक वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला न्यू उस्मानपुर इलाके का है, जहां शुक्रवार रात 25 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। उत्तर-पूर्वी जिले के डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि 14.11.25 को रात लगभग 11:40 बजे, जग प्रवेश अस्पताल से न्यू उस्मानपुर थाने में चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली। न्यू उस्मानपुर के भगत सिंह मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय घायल व्यक्ति को उसका दोस्त लाया था, जिसे डॉक्टरों ने “मृत” घोषित कर दिया।

मृतक मोहित मूल रूप से ब्रह्मपुरी इलाके का रहने वाला था और एक निजी कंपनी में काम करता था। शुक्रवार रात करीब 8 बजे वह काम से घर लौट रहा था। जब वह भगत सिंह रोड स्थित गली नंबर-5 के पास पहुंचा, तो घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे शास्त्री पार्क स्थित जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मोहित की मौत की खबर मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह हालात को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी। इस मामले में दो नाबालिक सहित तीन संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से एक चाकू भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि उनके बीच पुराना विवाद था। आगे की जाँच जारी है।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें