Noida Tragedy: 12वीं मंजिल से गिरकर 3 साल के मासूम की मौत, घर में अकेला था बच्चा

Noida Tragedy: 12वीं मंजिल से गिरकर 3 साल के मासूम की मौत, घर में अकेला था बच्चा

नोएडा के ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया, जहां एक अपार्टमेंट की 12वीं मंजिल से गिरकर 3 साल के मासूम की मौत हो गई। घटना गौर सिटी-2 की 7th एवेन्यू सोसाइटी की है, जहां यह हादसा शुक्रवार दोपहर को हुआ।

जानकारी के अनुसार, संजय पाल अपने परिवार के साथ फ्लैट में रहते हैं और एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। घटना के समय उनकी पत्नी मंजू पाल अपने बड़े बेटे को ट्यूशन छोड़ने के लिए गई थीं। छोटा बेटा सागनिक घर में सो रहा था, इसलिए उसे अकेला छोड़ दिया गया।

बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद बच्चा जाग गया और खेलते-खेलते बालकनी में पहुंच गया। बालकनी में रखी कुर्सी पर चढ़कर वह रेलिंग से नीचे झांकने लगा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे 12वीं मंजिल से नीचे गिर गया।

बच्चे के गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग और सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। साथ ही बच्चे की मां को भी फोन कर सूचना दी गई। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

जब मां अस्पताल पहुंची और अपने बच्चे की हालत देखी तो वह जोर-जोर से रोने लगी और बेहोश हो गई। परिवार के लिए यह हादसा बेहद दर्दनाक साबित हुआ। पड़ोसियों के अनुसार, बच्चे के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

बताया जा रहा है कि मां आमतौर पर छोटे बच्चे को साथ लेकर ही बड़े बेटे को ट्यूशन छोड़ने जाती थी, लेकिन उस दिन बच्चे की नींद न टूटे इसलिए उसे घर में ही छोड़ दिया गया, जो इस हादसे का कारण बन गया।

पुलिस के अनुसार, परिवार मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और जुलाई 2025 से यहां रह रहा था। परिजनों ने किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया, जिसके चलते शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह घटना एक बार फिर ऊंची इमारतों में रहने वाले परिवारों के लिए बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img