Greater Noida land dispute: ग्रेटर नोएडा में कृषि भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने CM योगी से लगाई गुहार

Greater Noida land dispute: ग्रेटर नोएडा में कृषि भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने CM योगी से लगाई गुहार

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी आजमपुर गांव में कृषि भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी खरीदी हुई जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

पीड़ित कपिल ने बताया कि उन्होंने अपने भाई सोनू के साथ वर्ष 2015 में यह कृषि भूमि खरीदी थी और बाद में इसे लगान पर दे दिया गया था। आरोप है कि जमीन पर कब्जा लेने वाले व्यक्ति ने भरोसे का गलत फायदा उठाते हुए गुरुवार रात को वहां अवैध निर्माण शुरू करा दिया।

घटना की जानकारी शुक्रवार को मिलने के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया और प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई।

परिवार का कहना है कि शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हो चुकी है और पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img