Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Faridabad Robbery Case: फरीदाबाद पुलिस ने 24 घंटे में किया 25 लाख की लूट का खुलासा

Faridabad loot case, 25 lakh robbery solved

Faridabad Robbery Case: फरीदाबाद पुलिस ने 24 घंटे में किया 25 लाख की लूट का खुलासा

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 लाख रुपये की लूट की वारदात को मात्र 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 21 लाख रुपये नकद तथा वारदात में प्रयोग की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इस सफल कार्रवाई के बाद पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने टीम की सराहना की है।

सहायक पुलिस आयुक्त अपराध द्वितीय वरुण कुमार दहिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि शिकायतकर्ता रोहित कंसल, निवासी MVN एथेंस सोसाइटी, 24 नवंबर को अपनी स्कूटी से घर लौट रहा था। उसके बैग में 25,33,000 रुपये थे, जो वह अपनी निजी कंपनी के कार्य हेतु लेकर चल रहा था। शाम करीब 6 बजे सिही गेट स्थित सामुदायिक भवन के पास तीन अज्ञात बदमाश मोटरसाइकिल पर आए, जिन्होंने स्कूटी को रोककर उसे धक्का दिया, मारपीट की और नुकीले हथियार के बल पर नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद थाना शहर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज किया गया।

तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर अपराध शाखा ने 25 नवंबर को मुख्य आरोपी नवीन पुत्र किशनचंद और उसके दो साथियों—अभिषेक उर्फ अभी पुत्र लख्मीचंद तथा अभिषेक पुत्र राजबीर निवासी नारियाला थाना छायंसा—को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पूछताछ में पता चला कि इस वारदात की योजना नवीन ने ही बनाई थी। वह शिकायतकर्ता को पहले से जानता था और उसे जानकारी थी कि वह कंपनी का पैसा लाता-ले जाता है। इसी जानकारी के आधार पर नवीन ने अपने साथियों के साथ मिलकर साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया।

वारदात के दौरान नवीन दूसरी मोटरसाइकिल पर अपने एक अन्य साथी के साथ रैकी करता रहा, जबकि दोनों अभिषेक और एक अन्य आरोपितों ने लूटपाट की। पुलिस ने आरोपितों से 21 लाख रुपये नकद, दो मोटरसाइकिलें और वारदात में प्रयोग किए गए उपकरण बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी नवीन को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि अन्य दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब फरार चौथे आरोपी की तलाश कर रही है और उससे भी जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें