Uttar Pradesh : हापुड़ में छत से गिरकर 11 वर्षीय बच्चे की मौत, मोहल्ले में शोक की लहर

Hapur News : हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चांद खां सराय में शनिवार शाम छत से गिरकर 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

चांद खां सराय निवासी शेरू का 11 वर्षीय बेटा अरमान शनिवार शाम करीब 7 बजे घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे जा गिरा। गंभीर चोट लगने के बाद परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

अरमान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में गहरा दुख छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मोहल्ले में शोक का माहौल रहा। परिजनों और पड़ोसियों के लिए बच्चे की अचानक हुई मौत गहरा सदमा बन गई।

रविवार सुबह करीब 10 बजे अरमान को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग शामिल हुए। इस दौरान पूरे इलाके में मातम का माहौल रहा और परिवार को सांत्वना देने के लिए लोग पहुंचते रहे।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img