NationalBiharDelhiNoidaStoryधर्म

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ पर्व संपन्न

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ पर्व संपन्न

अमर सैनी

नोएडा। लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। शहरभर में बिहार और पूर्वांचल से जुड़े लोगों और छठ व्रतियों ने भक्तिभाव से भगवान सूर्य और छठ मैया की उपासना की। इसके लिए सभी जगहों पर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सेक्टर और सोसाइटी में बनाए गए छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने पानी में खड़े होकर परिवार के कल्याण के लिए मन्नत मांगी। तड़के चार बजे से ही लोगों ने जल में खड़े होकर सूर्य भगवान की उपासना की। सूर्यदेव की लालिमा प्रकट हुई तो व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर छठ मैया की उपासना की। छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन नोएडा में व्रतियों और उनके साथ लाखों श्रद्धालु सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम, यमुना बैराज, हिंडन, सेक्टरों में बने जलाशयों, सरोवर और पार्कों में बने घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्य पूजा-अर्चना की। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद एक-दूसरे को प्रसार देकर बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और घर पहुंचकर 36 घंटे का अपना व्रत खोला।

छठ महापर्व पर धार्मिक गीतों की धुनों से शुक्रवार सुबह भक्तिमय हो गई। घर से लेकर घाटों तक सबकुछ छठ के रंग में रंगा नजर आया। पूजा के सामान से भरी टोकरी सिर पर रखकर लोग घाटों पर पहुंचे। बड़ी सख्या में लोगों ने अपने घरों पर अस्थायी कुंड बनाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। सूप में केला, अमरूद समेत मौसमी फल और प्रसाद लेकर महिलाओं ने श्रद्घापूर्वक भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। हाथ जोड़कर उनसे पुत्र कल्याण, परिवार-समाज के सुख का आशीर्वाद मांगा। व्रती महिलाओं ने घाटों पर बनी वेदी की पूजा की। उनको सिंदूर, प्रसाद, रोली, रक्षासूत्र चढ़ाया। व्रती महिलाओं ने एक-दूसरे को छठ पूजा की बधाई दी। अगले बरस छठी मैया से फिर खुशियां लेकर आने का वरदान मांगा।शहर की विभिन्न सोसाइटी में शुक्रवार को भक्तिमय नजर आई। व्रतियों समेत सोसाइटी के तमाम लोगों ने पूरे श्रद्धापूर्वक उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। पूजा के आयोजन के लिए हर साल की तरह इस बार भी सोसाइटी में घाट का निर्माण किया गया। सेक्टर-62 स्थित रजत विहार सी ब्लॉक में छठ व्रतियों द्वारा सुबह 6:30 पर उगते हुए सूर्य को अध्य दिया गया। वहीं, सेक्टर-122 छठ व्रतियों ने उगते सूरज सूर्योदय के बेला में अर्ध कर आराधना की। आरडब्ल्यूए द्वारा ग्रीन पार्क में सार्वजनिक छठ पूजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर सिग्नेचर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी अध्यक्ष डॉ. एस के सुमन, शैलेंद्र कुमार सुमन, उदय सिंह, हिमांशु शेखर, राम विलास मंडल उपस्थित रहे। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए शहर के विभिन्न घाटों और सोसाइटियों में बने कृत्रित तालाब पर परिवार के साथ लोग पूजा-अर्चना करने पहुंचे। इस दौरान घाटों पर रोनक रही। बैंड-बाजा के साथ छठ घाट पर पहुंचे लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान लोगों ने सूर्य को अर्घ्य देने के बाद परिवार के साथ सेल्फी ली और एक दूसरे को छठ पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। वहीं, घाट सहित सोसाइटियों में बने पूजा स्थल पर लोगों ने आतिशबाजी की। शहर के सभी छठ घाट, सोसाइटियों सहित पार्क के साथ-साथ अलावा सेक्टर-71, 66, 62, 82, 93, 110, 12, 19, 22, 31, 55, सहित विभिन्न सेक्टरों और गावों में भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया।

प्रसाद खाकर व्रत का पारण किया

व्रतियों ने 36 घंटे निर्जला रहने के बाद शुक्रवार सुबह को विधिविधान से पारण किया। महिलाओं ने घाट पर सूर्यदेव का अर्घ्य देने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। परंपरागत तरीके से छठ पूजा संपूर्ण की। इसके पहले रात में कई व्रतियों ने कोसी भरने की भी रस्म पूरी की।

– भजनों ने समां बांध दिया

सेक्टर-31 स्थित शहीद पार्क में आयोजित छठ महोत्सव के चौथे दिन सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया गया। राघवेंद्र दुबे ने बताया कई छठ व्रतियों ने दंडवत होकर छठ घाट की परिक्रमा की। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही। उन्होंने बताया कि पूजा-अर्चना के बाद व्रत खोला गया। इस दौरान भक्तों ने भगवान सूर्य और छठी मईया की पूजा के दौरान भजन गाकर समां बांध दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players