बदमाशों ने डिलीवरी ब्वॉय से मोबाइल लूटा

अमर सैनी
नोएडा।बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में एक डिलीवरी ब्वॉय से मोबाइल लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। लुटेरे पीड़ित से उसका मोबाइल लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से जालौन का रहने वाला अंकुश सिंह सेक्टर म्यू-2 स्थित सोसाइटी के फ्लैट में किराये पर रहता है। अंकुश जेमोटो में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। अंकुश ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार की देर रात एक ऑर्डर देकर वापस अपने घर लौट रहा था। मेट्रो डिपो गोल चक्कर के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि लुटेरों ने उसका मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि तीनों लुटेरों ने मुंह पर रूमाल बांध रखा था। घटना को अंजाम देकर बदमाश आसानी से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की थी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस लुटेरे की तलाश में जुटी है। लुटेरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img