South Delhi Murder: दिल्ली में युवती की सरेआम चाकू मारकर हत्या, परिचित ने ही किया कत्ल

South Delhi Murder: दिल्ली में युवती की सरेआम चाकू मारकर हत्या, परिचित ने ही किया कत्ल

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में मंगलवार रात 25 वर्षीय साक्षी (25) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उसके घर में हुई, और मकान मालिक की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीम ने मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ में सामने आया कि हत्या किसी परिचित ने की है। शुरुआती अनुमान है कि युवती का किसी से झगड़ा हुआ और झगड़े के दौरान आरोपी ने उसके चेहरे और गर्दन पर चाकू से हमला किया। मौके के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

डीसीपी अंकित चौहान के अनुसार मंगलवार रात करीब 9:19 बजे कोटला मुबारकपुर पुलिस को इलाके के नानक चांद बस्ती के पास प्रताप गली में घटना की सूचना मिली। कॉलर ने बताया कि उसके मकान में किराएदार युवती का किसी से झगड़ा हुआ और काफी शोर हुआ। कॉलर के माता-पिता ने युवती को घर बुलाया। जब कॉलर चेक करने के लिए सीढ़ियों की ओर गए तो सीढ़ियों पर खून के निशान दिखाई दिए। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में सीढ़ियों और ऊपर के फ्लोर पर खून दिखाई दिया। फ्लैट के बाहर से कुंडी लगी हुई थी, जिसे पुलिस ने खोलकर देखा तो फर्श पर साक्षी का शव पड़ा हुआ था।

पुलिस ने मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है और आरोपित की पहचान के लिए छानबीन जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी की मुलाकात पहले जोधपुर में साक्षी से हुई थी। आरोपित ने युवती के मोबाइल में उसके पुराने दोस्त की फोटो देखकर हत्या की ठानी।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img