उद्यमियों ने पेयजल आपूर्ति में सुधार की मांग उठाई

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-6 एनईए कार्यालय में एनईए पदाधिकारियों और प्राधिकरण अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में औद्योगिक सेक्टरों में पेयजल की समस्या मुख्य रूप से उठाई गई। इसके साथ ही विभिन्न औद्योगिक सेक्टरों से पानी के नमूने भी प्राधिकरण अधिकारियों के समक्ष रखे गए। बैठक की अध्यक्षता एनईए अध्यक्ष विपिन मलहान ने की और संचालन महासचिव वीके सेठ ने किया।
बैठक में एनईए उपाध्यक्ष और प्राधिकरण समन्वय समिति के अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने कहा कि शहर के औद्योगिक सेक्टरों में पेयजल की आपूर्ति बहुत कम है। जब भी पानी आता है तो इतना बदबूदार होता है कि पीना तो दूर, हाथ भी नहीं धोए जा सकते। उन्होंने कहा कि कई सेक्टरों में सीवर के मैनहोल सड़क के लेवल से काफी नीचे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उद्यमियों की पानी और सीवरेज से जुड़ी सभी समस्याओं को सुनने के बाद प्राधिकरण के जल एवं सीवरेज विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक अमरजीत सिंह ने 10 दिन के अंदर पानी और सीवरेज की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। औद्योगिक सेक्टरों में भी पानी की आपूर्ति नियमित कर दी जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कोहली, धर्मवीर शर्मा, सुधीर श्रीवास्तव, हरीश जोनेजा, मोहन सिंह, मुकेश कक्कड़ व राहुल नैय्यर आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img