Greater Noida Crime: घर में अकेली महिलाओं को ठगने वाला 25 हजार का इनामी गैंग लीडर तीन साल बाद राजस्थान से गिरफ्तार

Greater Noida Crime: घर में अकेली महिलाओं को ठगने वाला 25 हजार का इनामी गैंग लीडर तीन साल बाद राजस्थान से गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे गैंगस्टर एक्ट के आरोपी और 25 हजार के इनामी गैंग लीडर मोहम्मद चाँद पुत्र तन्जीम को राजस्थान के कोटा शहर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को यह सफलता लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर मिली, जिसके बाद आरोपी को कोटा की प्रसिद्ध झील के निकट पत्थर घोड़ा क्षेत्र से दबोच लिया गया।

एडिशनल डीसीपी के अनुसार, मोहम्मद चाँद वर्ष 2022 से गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में फरार चल रहा था। वह एक शातिर ठग गिरोह का सरगना है, जो अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर ठगी की वारदातों को अंजाम देता था। इस गिरोह का दूसरा सदस्य आरिस अब भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

मोहम्मद चाँद और आरिस ने वर्ष 2021 में बीटा-2 थाना क्षेत्र में दो बड़ी वारदातें की थीं। पहली घटना में आरोपी महिलाओं के घर बर्तन का पाउडर बेचने के बहाने घुसे और वादी की पत्नी के कानों के कुण्डल व गले का पेंडल लूट लिया। वहीं दूसरी घटना में दवाई बेचने और इलाज करने के नाम पर घर में घुसकर पांच लाख रुपये की ठगी की गई थी।

इन दोनों वारदातों के बाद वर्ष 2022 में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, तभी से मोहम्मद चाँद फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

बीटा-2 पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों व वारदातों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि मोहम्मद चाँद की गिरफ्तारी से क्षेत्र में ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img