सुपरटेक इको विलेज वन में मेंटेनेंस एजेंसी ने काम करने से किया इनकार

अमर सैनी

नोएडा। सुपरटेक इको विलेज वन का मेंटेनेंस संभाल रही एजेंसी ने यहां काम करने से इनकार कर दिया है। एजेंसी ने आईआरपी को मेल भेजकर अपने फैसले की जानकारी दी है। दरअसल, एजेंसी और यहां के निवासियों के बीच विवाद चल रहा है। इसके बाद सोसायटी में छह हजार फ्लैटों में रहने वाले परिवारों की परेशानी बढ़ सकती है। आईआरपी ने इस मामले में दोनों पक्षों की आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद फैसला लिया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज वन सोसायटी का मेंटेनेंस संभाल रही एजेंसी वाईजी एस्टेट्स और फ्लैटों में रहने वाले लोगों के बीच विवाद चल रहा था। फ्लैट खरीदारों ने व्यवस्थाओं को लेकर एजेंसी पर कई आरोप भी लगाए थे। इसके बाद अब एजेंसी ने सोसायटी में काम करने से इनकार कर दिया है। आईआरपी हितेश गोयल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वाईजी एजेंसी की तरफ से एक मेल आया है, जिसमें उन्होंने सोसायटी में दी जा रही मेंटेनेंस सेवा बंद करने को कहा है। फ्लैट के लोगों ने इस एजेंसी के खिलाफ कोर्ट में शिकायत भी की थी और एजेंसी को हटाने की मांग करते हुए मेल भी भेजे थे। अब फ्लैट खरीदार फिर से मेल भेजकर मांग कर रहे हैं कि उसी एजेंसी को रखा जाए और वही रखरखाव का काम संभाले। उन्होंने दोनों पक्षों की आपात बैठक बुलाई है और इस बैठक में एजेंसी को लेकर फैसला लिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img