Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Noida Crime: नोएडा इकोटेक-3 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, लूटपाट गैंग का भंडाफोड़

Noida Crime
Noida Crime: नोएडा इकोटेक-3 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, लूटपाट गैंग का भंडाफोड़

Noida Crime: नोएडा इकोटेक-3 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, लूटपाट गैंग का भंडाफोड़

रिपोर्ट: अमर सैनी

Noida Crime: नोएडा में थाना इकोटेक-3 पुलिस ने लूटपाट करने वाले गैंग का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। बीती देर रात पुस्ता रोड पर चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखकर वे भागने लगे। रोकने के प्रयास में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इकोटेक-3 क्षेत्र में देर रात संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान तीन युवकों को रोका गया। पुलिस के रुकने के आदेश के बावजूद, वे भागने लगे और पीछा करने पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीनों बदमाश घायल हो गए।

घायल बदमाशों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके पास से 9500 रुपये नकद, चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि ये बदमाश हाल ही में एक कार चालक से लूटपाट की वारदात में शामिल थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि बदमाश सवारी बनकर वाहनों में बैठते थे और सुनसान जगह पर पहुंचते ही चालक को धमकाकर लूटपाट करते थे। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते वे गिरफ्तार कर लिए गए। डीसीपी सेंट्रल नोएडा जॉन शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बदमाशों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। पुलिस इस गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें