Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

डीएम ने किया रक्तदान, बोले – आपका रक्त लोगों को देता है नई जिंदगी

इस अवसर पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा कि भारतीय समाज में रक्तदान को महादान कहा गया है।
इस अवसर पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा कि भारतीय समाज में रक्तदान को महादान कहा गया है।

अमर सैनी

नोएडा। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर मंगलवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई जगहों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नोएडा के सेक्टर-39 स्थित राजकीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर का डीएम मनीष कुमार वर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान डीएम ने स्वयं भी रक्तदान किया।

इस अवसर पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा कि भारतीय समाज में रक्तदान को महादान कहा गया है। कोई भी व्यक्ति रक्तदान करके किसी की भी जान बचा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक स्वैच्छिक प्रक्रिया है, जिससे दूसरों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि रक्तदान कई प्रकार का होता है और ये सभी प्रकार के रक्तदान विभिन्न चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक होते हैं। उन्होंने बताया कि रक्तदान को महादान इसलिए नाम दिया गया है, क्योंकि आपके द्वारा दान किया गया रक्त कई लोगों की जान बचाता है।

सीएमएस ने की अपील
रक्तदान शिविर के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. रेनू अग्रवाल ने लोगों से रक्तदान करने की अपील की। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान करने वाले लोगों को जिला अस्पताल की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *