प्रधानमंत्री और योगी के दौरे के चलते काली फिल्म लगी वाहनों की चेकिंग की शुरू

अमर सैनी

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम के चलते नोएडा पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है। नोएडा पुलिस पिछले करीब तीन दिनों से काली फिल्म लगाकर घूमने वालों वाहनों पर नजर रख रही है। चेकिंग के दौरान इन वाहनों की काली फिल्म उतार रही है। साथ ही चालान भी काट रही है।

रविवार को डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह और एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्रा ने एसीपी 3 के साथ सेक्टर-98 पुलिस चौकी के पास ऐसी ही वाहनों को रोककर चेकिंग की। इस दौरान कई ऐसे वाहनों की काली फिल्म उतारी गई और मौके पर ही चालाना काटा गया। इसी तरह सोमवार को एसीपी-1 नोएडा प्रवीण कुमार ने ट्रैफिक पुलिस के साथ थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के अंतर्गत एमिटी यूनिवर्सिटी के आसपास वाहन चेकिंग की और चार पहिया वाहनों की खिड़कियों पर काली फिल्म लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। संदिग्ध वाहनों को रोककर चेक किया गया और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सतर्क रहते हुए ड्यूटी करने के बारे में जानकारी दी गई।

पूरे जिले में हाई अलर्ट
एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते पूरे जिले में हाई अलर्ट है। सभी थाना क्षेत्रों की
पीआरवी और पीसीआर वाहन लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले बैंकों की भी चेकिंग कर रही है। इसके अलावा मॉल, बाजार आदि क्षेत्रों में भी लगातार पैदल मार्च कर रहे हैं। महत्वपूर्ण चौराहों पर यातायात प्रबंधन एवं कानून व्यवस्था के संबंध में थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img