Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Noida: नोएडा के उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के आठवीं कक्षा के पढ़ने वाले दो छात्र हुए लापता

नोएडा के उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के आठवीं कक्षा के पढ़ने वाले दो छात्र हुए लापता

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है। एक नामी प्राइवेट स्कूल में पढ़ने गए दो छात्र लापता हो गए हैं। दोनों छात्रों के लापता होने से स्कूल में हड़कंप मच गया है। वहीं, परिजनों रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने सेक्टर 58 थाना पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने टीमों का गठन कर दोनों छात्रों को तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के सेक्टर 56 उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले दो छात्र नैतिक ध्यानी और आर्यन कक्षा आठवीं में पढ़ते हैं। रोज की तरह दोनों को स्कूल गए थे। लेकिन छुट्टी होने के बाद काफी देर तक दोनों घर नहीं पहुंचे। इस पर परेशान परिजन बच्चों के बारे में पता करने स्कूल पहुंचे। यहां पता चला कि स्कूल तो आए थे। यह जानकारी लगते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। वहीं, सूचना पर एसीपी अरविंद कुमार आज पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे। यहां पुलिस ने परिजनों और स्कूली बच्चों से पूछताछ की। फिलहाल पुलिस दोनों बच्चों की तलाश कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *