पोस्टमार्टम हाउस में अश्लील हरकत करने वाली महिला गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। पिछले दिनों नोएडा के सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस में अश्लील हरकत करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। जबकि वीडियो में न्यूड दिख रही महिला फरार चल रही थी। थाना सेक्टर-126 पुलिस ने अब जाकर आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है। उसके पति की मौत हो चुकी है। वह फिलहाल सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने बच्चों के साथ रहती है। पति की मौत के बाद से वह इस गंदे धंधे में उतर गई और जिस्म का सौदा करने लगी। सूत्रों से पता चला है कि पकड़ी गई महिला पहले भी संविदा सफाई कर्मी शेर सिंह के साथ जा चुकी है। फिलहाल पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया है।

यह है पूरा मामला
पोस्टमार्टम हाउस में अश्लीलता फैलाने के आरोप में पुलिस ने डिप्टी सीएमओ डॉ. आरपी सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर संविदा सफाई कर्मी शेर सिंह, वीडियो बनाने वाले परवेंद्र और प्राइवेट एंबुलेंस चालक भानू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। संविदा कर्मी शेर सिंह की सेवा विभाग ने समाप्त कर दी है।

मंगलवार को डीएम को मिल सकती है रिपोर्ट
डिप्टी सीएमओ डॉ. जैसलाल, डिप्टी सीएमओ डॉ. आरपी सिंह, डॉ. ऋषभ कुमार के नेतृत्व में गठित कमेटी जांच कर रही है। जांच कमेटी ने पोस्टमार्टम हाउस में तैनात कर्मियों के बयान दर्ज किए हैं। जांच रिपोर्ट मंगलवार को डीएम को सौंपी जा सकती है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img