उत्तर प्रदेश : डीएम अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय

Hapur News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और सड़क सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में दिए गए ये निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जो भी अपंजीकृत ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं या थाने में निरुद्ध हैं, उन्हें कमेटी बनाकर स्क्रैप करा दिया जाए। इसके अलावा सभी ब्लैक स्पॉट्स पर एक सप्ताह में जो भी कार्य होने हैं, पूर्ण किए जाएं। ई-रिक्शा के मार्गों का निर्धारण कराया जाए और स्कूली वाहनों का शत-प्रतिशत फिटनेस कराकर ही संचालन हो।

अवैध विज्ञापन और फ्लेक्सी हटाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जो भी अवैध विज्ञापन या फ्लेक्सी लगे हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए। इसके अलावा टी जंक्शन और वाई जंक्शन का चिन्हांकन कर सुधार की कार्यवाही की जाए और अवैध कटों को बंद कराया जाए।

ओवर स्पीड कैमरा

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सड़क दुर्घटना रोकने हेतु एनएच-24 पर शीघ्र ही ओवर स्पीड कैमरा लगाया जाए। इससे सड़क सुरक्षा में सुधार होगा और दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा।

कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए

बैठक के अंत में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हापुड़ रमेश कुमार चौबे द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक समाप्त की गई। इस बैठक से सड़क सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जिससे जनपद में सड़क सुरक्षा में सुधार होगा।

ये रहे मौजूद

जिसमें एडीएम संदीप कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रमेश कुमार चौबे, अधिशासी अभियंता लॉक निर्माण विभाग शैलेन्द्र सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील गुप्ता, टीएसआई निशांत, NHAI नरेश कुमार, गाजियाबाद से एनएचएआई प्रिंस चौहान, मुरादाबाद से एनएचएआई जयवर्धन सिंह, एनएचएआई गाजियाबाद से मनीष पाण्डे, आशुतोष उपाध्याय यात्री/मालकर अधिकारी संदीप सिंह, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी आदि ने प्रतिभाग किया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img