Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: प्राधिकरण की टीम पर हमला करने के मामले में केस दर्ज

उत्तर प्रदेश, नोएडा: प्राधिकरण की टीम पर हमला करने के मामले में केस दर्ज
सेक्टर 154 स्थित ग्राम बादौली के खसरा नंबर 191 पर अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान नोएडा प्राधिकरण की टीम पर हमला करने के मामले में नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है।

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर 154 स्थित ग्राम बादौली के खसरा नंबर 191 पर अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान नोएडा प्राधिकरण की टीम पर हमला करने के मामले में नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटना 12 दिसंबर को उस समय हुई थी। जब नोएडा प्राधिकरण और पुलिस की संयुक्त टीम अवैध निर्माण ध्वस्त कर रही थी।

जानकारी के मुताबिक, कार्यवाही के दौरान कुछ लोगों ने सरकारी संपत्ति (जेसीबी और डंपर) पर पथराव किया और शीशे तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद प्राधिकरण के जूनियर इंजीनियर, पुलिस बल और जेसीबी चालक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। हमलावरों में सुरेंद्र प्रधान (ग्राम सदरपुर), आशीष चौहान, कन्हैया जाटव (कोण्ली), विमल त्यागी और अन्य 10-15 व्यक्तियों के शामिल होने की जानकारी मिली है। घटना के संबंध में नोएडा प्राधिकरण के जूनियर इंजीनियर शेखर चौहान ने केस दर्ज कराया है।शिकायत में मारपीट, अभद्र भाषा का प्रयोग और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं। संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। उल्लेखनीय है कि खसरा नंबर 191 प्राधिकरण की अर्जित भूमि है, जिस पर कुछ काश्तकार अवैध अतिक्रमण कर रहे थे। प्राधिकरण ने इस भूमि को खाली कराने के लिए कई बार कार्रवाई की है, लेकिन विरोध का सामना करना पड़ा। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी का कहना है कि यह भूमि प्राधिकरण की है, और अवैध अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More: Delhi Crime: बाहरी उत्तरी जिला दिल्ली पुलिस की अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, 102 अपराधियों को निर्वासित किया

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें