Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

जब तक जनगणना नहीं होगी सरकार योजनाओं के गलत आंकड़े देकर करती रहेगी गुमराह: कुमारी सैलजा

कुमारी सैलजा
जब तक जनगणना नहीं होगी सरकार योजनाओं के गलत आंकड़े देकर करती रहेगी गुमराह: कुमारी सैलजा

जब तक जनगणना नहीं होगी सरकार योजनाओं के गलत आंकड़े देकर करती रहेगी गुमराह: कुमारी सैलजा

कहा-जब भाजपा सरकार से उसके वरिष्ठ नेता ही खुश नहीं तो जनता को क्या खुश कर पाएंगे?

फतेहाबाद, 12 फरवरी।

अखिल भारतीय कांग्रेसy कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि जब तक देश की जनगणना नहीं होगी केंद्र की भाजपा सरकार योजनाओं को लेकर गलत आंकड़े पेश कर देश की जनता को गुमराह करती रहेगी, जब जातीय आंकड़े सामने होंगे तो उसी को ध्यान में रखते हुए उनके लाभार्थ योजनाएं तैयार की जाती है। हरियाणा सरकार की जादूगरी देखो कभी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों की संख्या बढ़ जाती है तो एक ही महीने में अमीर लोगों को आंकडा बढ़ जाता है।

वे बुधवार को संत श्री रविदास भवन एवं छात्रावास समिति की ओर से संत श्री गुरू रविदास जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। इससे पूर्व पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार झूठी घोषणाएं कर स्वयं की पीठ थपथपाती है, इस सरकार को जनता आज जुुमलेबाज सरकार कहने लगे है। हरियाणा में एक माह में अमीरों की संख्या 23 हजार बढ़ने के सवाल पर कुमारी सैलजा ने कहा कि ये इस प्रदेश के लोगों के लिए सौभाग्य की बात है, भाजपा सरकार में कुछ भी हो सकता है, प्रदेश की में यकायक बीपीएल परिवारों की रिकार्ड संख्या बढ़ जाती है, इस संख्या को लेकर जब सरकार घिरती है तो जांच की बात कहकर बात को टाल दिया जाता है, अब एक ही माह में अमीरों की संख्या 23 हजार बढ़ना या बढाना भी भाजपा सरकार की जादूगरी है। पता नहीं सरकार के पास ये आंकड़े कहां से आ रहे है, कैसे योजनाओं के लाभ को बढा-चढाक़र बताया जा रहा है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि वर्ष 2011 के बाद देश में जनगणना हुई ही नहीं तो सरकार कैसे जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बात कर रही है या तो योजनाएं भी हवा में बनाई जा रही है या उनका लाभ भी कागजों में पहुंचाया जा रहा है। जब तक जनगणना नहीं होगी खासकर जातीय तब तक कैसे पता चलेगा कि कितने दलित है कितने पिछड़े है और कितने आर्थिक रूप से कमजोर है, अगर दलितों को लाभ पहुंचाना है तो पहले उनकी संख्या भी सामने हो ताकि संख्या को ध्यान में रखते हुए योजना और उसके लिए बजट का निर्धारण किया जाए। योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद को मिलना ही चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि चुनाव से पहले गरीबों की संख्या बढ़ जाती है और चुनाव के बाद अमीरों की तो कुमारी सैलजा ने कहा कि यही तो भाजपा की आंकडों की जादूगरी है।

सिरसा-फतेहाबाद-अग्रोहा रेल लाइन को लेकर पूछे गए सवाल पर कुमारी सैलजा ने कहा कि घोषणाओं पर जल्द से जल्द काम होना चाहिए, वे भी इस बारे में रेल मंत्री से मिलकर जल्द से जल्द काम शुरू करवाने का अनुरोध करेंगी, क्षेत्र की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए यह रेल मार्ग जरूरी है, अग्रोहाधाम के रेल मार्ग से जुड़ने से लाखों श्रद्धालुओं को लाभ होगा और क्षेत्र में व्यापार भी बढ़ेगा। प्रदेश के परिवहन मंत्री अनिल विज को नोटिस जारी किए जाने के सवाल पर कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा वाले कांग्रेस पर उंगली उठाया करते थे आज उनकी पार्टी के भीतर की गुटबाजी जनता के सामने आ गई है, जब सरकार का एक वरिष्ठ नेता और मंत्री खुश नहीं है तो यह सरकार किस प्रकार प्रदेश की जनता को खुश रख सकती है। भाजपा का असली चेहरा अब जनता के सामने आने लगा है।

इसके बाद सैलजा संत श्री रविदास भवन एवं छात्रावास समिति की ओर से संत श्री गुरू रविदास जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। इस मौके पर विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, जयपाल सिंह लाली, प्रधान रामनिवास बरोटा, रमेश कुमार कटारिया, प्रेम परिहार, रामस्वरूप पंवार, रामस्वरूप कनवाडिया, अजीत सिंह, रामकिशन, कंवर सिंह, चंद्रभान, ख्यालीराम, राम सिंह, अरविंद शर्मा, वीरभान मेहता, मंगतराम, संदीप नेहरा, विद्याधर, कमलेश राय, डा.रामफल, राजेंद्र कुकरेजा, माधोराम, सीताराम, लादूराम पूनिया आदि मौजूद थे। सैलजा ने सबसे पहले संत श्री गुरू रविदास जी के चित्र के समक्ष शीश नवाया और सभी को जयंती की बधाई दी। सैलजा ने कहा कि हम सभी को एक साथ मिलकर गुरूओं, संत-महात्माओं का स्मरण करते हुए उनकी वाणी पर अमल करना होगा, गुरूओं की वाणी पर चलकर ही समाज और देश का भला कर सकते हैं। सैलजा ने क्षेत्र की जनता का सहयोग समर्थन और भरपूर आशीर्वाद के लिए धन्यवाद किया।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें