नई दिल्ली: एम्स दिल्ली के न्यूरोसर्जरी विभाग को मिली अंतर्राष्ट्रीय पहचान 

नई दिल्ली, 12 सितम्बर : बेहतरीन चिकित्सा सेवाओं के मामले में एम्स दिल्ली ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। इस बार न्यूरो सर्जनों की बदौलत एम्स दिल्ली के न्यूरो सर्जरी विभाग ने ना सिर्फ वैश्विक ख्याति अर्जित की है। बल्कि प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी सहित यूएस, जर्मनी, फ्रांस और इंग्लैंड के अनेक चिकित्सा संस्थानों को पछाड़ने में भी सफलता प्राप्त की है।

दरअसल, एडु रैंक डॉट ओआरजी ने 183 देशों के 14,131 चिकित्सा विश्वविद्यालयों का आकलन करने के बाद एम्स दिल्ली को विश्व स्तर पर 11वां, एशिया में दूसरा और भारत में पहला स्थान प्रदान किया है। यह दुनिया की जानी-मानी, स्वतंत्र रैंकिंग एजेंसी है, जो संस्थानों के व्यापक मूल्यांकन के बाद रैंकिंग को सार्वजनिक करती है। एम्स दिल्ली के न्यूरो सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. पी. सरत चंद्रा ने बताया कि हम प्रतिवर्ष 6000 से ज्यादा सर्जरी करते हैं जिनमें 200 से ज्यादा मिर्गी के ऑपरेशन भी शामिल हैं। ये दुनिया की सबसे जटिल और नाजुक सर्जरी मानी जाती है। डॉ. चंद्रा ने कहा, दुनिया में 11वां स्थान हासिल करना हमारे विभाग के लिए उपलब्धि की बात है। जल्द ही आप हमें वैश्विक स्तर पर टॉप 10 में देखेंगे।

क्या है न्यूरो सर्जरी ?
न्यूरो सर्जरी मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी और तंत्रिकाओं से संबंधित कई तरह की स्थितियों और रोगों का इलाज करती है, जिनमें मस्तिष्क ट्यूमर, स्ट्रोक, रीढ़ की हड्डी में चोट और विकृतियाँ (जैसे हर्नियेटेड डिस्क), पार्किंसंस रोग जैसे मूवमेंट डिसऑर्डर, और जन्मजात स्थितियां (जैसे स्पाइना बिफिडा) शामिल हैं। न्यूरो सर्जन इन गंभीर और कभी-कभी जानलेवा बन जाने वाली स्थितियों का निदान और उपचार करते हैं, जिससे जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img