दिल्ली

Trilokpuri Stabbing Case:  मयूर विहार में आपसी विवाद में 26 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Trilokpuri Stabbing Case:  मयूर विहार में आपसी विवाद में 26 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के थाना मयूर विहार इलाके के त्रिलोकपुरी में आपसी विवाद के चलते एक 26 वर्षीय युवक हुज़ाफ पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पहले लाल बहादुर शास्त्री (LBS) अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 10 अप्रैल 2026 की है, जब थाना मयूर विहार को 27 ब्लॉक, त्रिलोकपुरी इलाके से चाकूबाजी की PCR कॉल प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शाम करीब 8 बजे हुज़ाफ कपड़े प्रेस करवाकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान 27 ब्लॉक स्थित हनुमान मंदिर के पास कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले उसके साथ गाली-गलौज और धमकी दी और फिर अचानक चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में उसके पीठ और कंधे पर गंभीर चोटें आईं।

हमले के बाद घायल हुज़ाफ किसी तरह खुद को संभालते हुए अपने घर तक पहुंचा, जिसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत एलबीएस अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया।

पुलिस ने मामले में आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। स्थानीय स्तर पर टीमों को सक्रिय कर दिया गया है और आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच जारी है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button