Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

बीजेपी को बड़ा झटका: बड़ी संख्या में पदाधिकारी कांग्रेस में हुए शामिल

बीजेपी
बीजेपी को बड़ा झटका: बड़ी संख्या में पदाधिकारी कांग्रेस में हुए शामिल

बीजेपी को बड़ा झटका: बड़ी संख्या में पदाधिकारी कांग्रेस में हुए शामिल

रिपोर्ट : कोमल रमोला

पंचकूला 14 सितंबर: कालका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने आज रायपुररानी थाने के सामने में अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया और इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी के पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने हवन में आहुति डाली।

शुक्रवार को कालका से आजाद प्रत्याशी प्रीति सैनी ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में अपना नामांकन वापिस ले लिया। वहीं गांव गढ़ी कोटाहा में सैणी समाज के 35 से ज्यादा परिवार कांग्रेस में शामिल हो गए। वही रायपुररानी आदर्श कालोनी में अमर सिंह चेची के आवास पर कांग्रेस में शामिल हो गए ओर कश्यप समाज के जिला प्रधान मनप्रीत मैहरा के नेतृत्व में समाज के लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन किया।

बीजेपी छोड़कर ये लोग कांगेस में शामिल हुए

ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जगमाल खान टोडा, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नरेश मुरादनगर, रामपुररानी सरंपच एसोसिएशन के ब्लॉक प्रधान और युवा मोर्चा के महामंत्री राजकुमार रिंकू, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रधान सलीम खान, अल्पसंख्यक मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष अब्बल हसन, सरपंच काजमपुर तारा चंद, बंता राम हंगोली, रैहणा सरंपच प्रतिनिधि कामिल खान, संजीव सरपंच गनौली, जसपाल, पाला राम, विशाल हंगोली, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री नाजरदीन, नारायणपुर के सरपंच कर्मजीत इत्यादि ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

कांग्रेस प्रत्याशी ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की ऐसी लहर चल रही है कि बीजेपी हरियाणा में बुरी तरह से हार रही हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के 10 साल के कुशासन को भुलाया नही जाया सकता हैं। बीजेपी ने हर वर्ग को प्रताड़ित किया हैं। नशा, लावारिश पशु, बेरोजगारी, विकास ऐसे गंभीर मुद्दे है जिन पर सरकार ने ध्यान नही दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *