Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

युवाओं के सशक्तिकरण से राष्ट्रनिर्माण में समर्पित मोदी सरकार: अनुराग ठाकुर

श्री अनुराग ठाकुर ने युवा का मतलब समझाते हुए कहा, " मोदी सरकार युवाओं के शक्तिकरण से राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पित रही है। युवा का मतलब है देश की ताकत, आत्मनिर्भरता और कॉन्फिडेंस। आज का युवा भारत की वह पीढ़ी है जो प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाएगा। युवा भारत की नीति भी है, नेतृत्व भी है और नियति भी है”
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में खेल महाकुंभ, भारत दर्शन, एक से श्रेष्ठ ने युवाओं के हौसलों को दी नई उड़ान : अनुराग ठाकुर

28 मार्च 2024, नई दिल्ली:

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने युवाओं के सशक्तिकरण के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण की बात कही है। इसके अतिरिक्त श्री अनुराग ठाकुर ने अपने संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में स्वयं द्वारा चलाए जा रहे युवा केंद्रित कार्यक्रमों की भी जानकारी दी।

श्री अनुराग ठाकुर ने युवा का मतलब समझाते हुए कहा, ” मोदी सरकार युवाओं के शक्तिकरण से राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पित रही है। युवा का मतलब है देश की ताकत, आत्मनिर्भरता और कॉन्फिडेंस। आज का युवा भारत की वह पीढ़ी है जो प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाएगा। युवा भारत की नीति भी है, नेतृत्व भी है और नियति भी है”

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा” अगर आप प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को देखेंगे तो आपको पता लगेगा कि युवा का मतलब क्या है। मोदी जी ने उम्र के बंधन को तोड़ दिया है। चाहे 12,000 फीट की ऊंचाई पर केदारनाथ में साधना करना हो, तेजस फाइटर जेट को हवा में उड़ाना हो, डीप सी डाइविंग करनी हो, बगैर अन्न के 11 दोनों का अनुष्ठान करना हो या प्रत्येक नवरात्रि में बिना अन्न ग्रहण किए विदेश से लेकर देश के सभी कार्यों को सुचारू ढंग से करना हो, मोदी जी ने इन सभी कार्यों का इतनी सरलतापूर्वक निर्वहन किया है जिससे पता चलता है कि युवा होना मोदी जी के सोच और कार्यों में समाहित है।”

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में भी बिना किसी सरकारी सहायता के युवाओं के लिए कई कार्यक्रम चालू किए हैं जिनका सुखद परिणाम आज जमीनी स्तर पर देखने को मिल रहा है। मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महाकुंभ, सांसद भारत दर्शन, एक से श्रेष्ठ कार्यक्रम ने युवाओं के हौसलों को नई उड़ान दी है।

श्री अनुराग ठाकुर ने सांसद खेल महोत्सव की जानकारी देते हुए बताया, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कहते हैं कि खेलोगे तभी खिलोगे। और इसीलिए सांसद खेल महाकुंभ आयोजन मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान कर रहा है बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमकने का भी अवसर दे रहा है। मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेलने, खिलने और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सांसद खेल महाकुंभ सबसे बड़ा मंच बना है।सांसद खेल महाकुंभ के पहले संस्करण में 40,000 और दूसरे संस्करण में 45,000 लोग इसमें शामिल हुए थे। इस बार हमने 75,000 खिलाड़ियों की भागीदारी का लक्ष्य रखा है।

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ” यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ही प्रेरणा है कि आज पूरे देश में लगभग 300 सांसद अपने-अपने क्षेत्र में सांसद खेल महाकुंभ के मॉडल को अपना कर अपने यहाँ इसका आयोजन करवा रहे हैं।आज सांसद खेल महाकुंभ की लोकप्रियता इतनी है की हमारे युवा आज पूरी तरह से नशे से दूर होकर खेलों में अपना करियर बनाने को आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें पता है कि खेलों में आगे बढ़ने से वह तन और मन दोनों से फिट रहेंगे और परिवार के साथ-साथ देश को भी आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे सकेंगे”

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे बताया कि अभी हाल ही में हमने हमीरपुर और हिमाचल से नशा के समूल नाश हेतु नशा मुक्त और सुरक्षा युक्त अभियान की शुरुआत की है। इसमें हम अपने युवाओं को इस अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाते हैं और उन्हें हेलमेट भी प्रदान करते हैं। अभी तक हमने पूरे क्षेत्र में लगभग 10000 हेलमेट युवाओं को दिए हैं।

आगे सांसद भारत दर्शन के बारे में बताते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “मैं इस योजना के अंतर्गत अपने क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को भारत भ्रमण पर ले जाता हूं ताकि वह देश-विदेश में चल रही नई तकनीकों को जान सके और उसके अनुरूप अपना कैरियर बना सकें।

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि ठीक इसी प्रकार हमने तीन केंद्रों के साथ एक से श्रेष्ठ कार्यक्रम की शुरुआत की थी जहां जरूरतमंद बच्चों अपनी जरूरी पढ़ाई कर सकें। आज पूरे क्षेत्र में 500 से अधिक एक से श्रेष्ठ केंद्र सुचारू हैं जहां 10000 से अधिक बच्चे अपना भविष्य संवार रहे हैं।

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि मोदी जी ने हिमाचल प्रदेश को सदैव अपना दूसरा घर माना है। हिमाचल जैसे छोटे से पहाड़ी राज्य को उन्होंने इतना विकास दिया है कि यहां के युवाओं को आगे बढ़ाने में कभी कोई मुश्किल ना हो।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *