Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

बुलंदशहर में श्रद्धलुओं से भरा कैंटर खाई में पलटा, 24 घायल, तीर्थ यात्रा करके लौट रहे थे

बुलंदशहर में श्रद्धलुओं से भरा कैंटर खाई में पलटा, 24 घायल, तीर्थ यात्रा करके लौट रहे थे

रिपोर्ट: अवनीश त्यागी

बुलंदशहर के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के गुलावठी में तीर्थ यात्रा करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी पलटने से 24 यात्री घायल हो गये। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। मथुरा-वृंदावन से दर्शन करके घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, कस्बा गुलावठी के दर्जनों यात्री, दो गाड़ियों में सवार होकर दो दिन पहले मथुरा वृन्दावन यात्रा करने गए थे। जब वह आज वापिस लौट रहे थे तो, बुलन्दशहर में मामन चैकी के निकट एक गाडी पलट गई। जिससे गाड़ी में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए।

नींद की झपकी आने के कारण हुआ हादसा

घायलों को परिजनों ने मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे के दौरान मौके पर चीख पुकार मच गई। बताया गया कि हादसा सुबह करीब तीन बजे के आसपास हुआ। गाड़ी चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा होना बताया जा रहा है। घायलों में गीता, सुक्को देवी, भीमसेन, प्रियांशी, मंजू, पायल, सुभाष सैनी, राकेश सैनी, आसू, सपना, विमलेश, राजकुमार, गौरव, करन, शशी, निशा, दियांशी, प्रशान्त सैनी, सुनिता, डॉ बंगाली, अन्नू, निखिल, कंछिद, अंजली, नैना, सारथी घायल हो गये।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *